INDORE : इंदौर में क्राइम ब्रांच पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग सट्टा खिलाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी Allpanelexch9.co वेबसाइट के जरिए लोगों को आईडी-पासवर्ड उपलब्ध कराकर सट्टा संचालित करता था। पुलिस को आरोपी के मोबाइल से लाखों रुपये के ट्रांजेक्शन के सबूत मिले हैं।
एरोड्रम थाना क्षेत्र के धर्मराज कॉलोनी में दबिश देकर पुलिस ने शुभम उर्फ मनिका यादव को पकड़ा और उसके पास से सट्टे से जुड़े उपकरण जब्त किए। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह पेमेंट लेकर गेमिंग आईडी और कॉइन्स उपलब्ध कराता था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पब्लिक गैंबलिंग एक्ट, बीएनएस और आईटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य आरोपियों के नाम सामने आने की संभावना जताई जा रही है।
Thank you for reading this post!
