इंदौर: अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स की तस्करी के प्रकरण में क्राइम ब्रांच इंदौर ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पूर्व में दर्ज अपराध में सह-आरोपी मंयक उर्फ कृष्णा रघुवंशी को गिरफ्तार किया गया है।
क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा शांतिपथ चौराहा के पास शिवालय मार्ग पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्ति रिषभ चौहान (20) को पकड़ा गया था। उसके पास से 12.33 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स बरामद हुए थे। इस पर थाना अपराध शाखा में अपराध क्रमांक 0165/2026, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।
रिषभ चौहान से पूछताछ और बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर सह-आरोपी मंयक उर्फ कृष्णा रघुवंशी (23) की संलिप्तता सामने आई। क्राइम ब्रांच टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। प्रकरण में धारा 8/29 एनडीपीएस एक्ट का इजाफा किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
- पूर्व में गिरफ्तार: रिषभ चौहान, उम्र 20 साल, निवासी थाना परदेशीपुरा, इंदौर
- वर्तमान में गिरफ्तार सह-आरोपी: मंयक उर्फ कृष्णा रघुवंशी, उम्र 23 वर्ष, निवासी थाना परदेशीपुरा, इंदौर
आरोपी मंयक 9वीं तक शिक्षित है और पान-मसाले की दुकान पर काम करता है।
आपराधिक रिकॉर्ड
मंयक उर्फ कृष्णा रघुवंशी के खिलाफ पहले से दो आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं:
- थाना परदेशीपुरा – अपराध क्रमांक 175/26, धारा 8/27 एनडीपीएस एक्ट
- थाना बाणगंगा – अपराध क्रमांक 578/25, धारा 115-2, 296, 3-5, 351-3 बीएनएस
बरामदगी
- 12.33 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स (अनुमानित मूल्य लगभग ₹1,20,000)
- एक काले रंग का बैग (K-BOX लिखा हुआ)
- एक नारंगी रंग का ओप्पो मोबाइल फोन
कुल बरामदगी का अनुमानित मूल्य लगभग ₹1,20,000 है।
पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर के निर्देशन और पुलिस उपायुक्त अपराध के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। आरोपी से मूल स्रोत, नेटवर्क और अन्य संलिप्त व्यक्तियों के बारे में गहन पूछताछ जारी है।
Thank you for reading this post!
