इंदौर। इंदौर के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के लिए गौरव की बात है कि द पार्क इंदौर के दो प्रमुख रेस्तराँ को फ़ूड कन्नॉइसर्स इंडिया अवार्ड्स 2026 के 12वें नेशनल एडिशन में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि के साथ होटल ने शहर के खानपान और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में अपनी पहचान को और मजबूत किया है।
होटल के ऑल-डे डाइनिंग रेस्तराँ एपिसेंटर को ‘बेस्ट बफेट रेस्टोरेंट (वेस्ट)’, जबकि रूफटॉप रेस्त्रो-बार एक्वा को ‘बेस्ट रूफटॉप रेस्त्रो-बार (वेस्ट)’ का अवार्ड प्रदान किया गया। इस सम्मान समारोह में देशभर के प्रसिद्ध शेफ, हॉस्पिटैलिटी विशेषज्ञ और इंडस्ट्री से जुड़े प्रमुख लोग शामिल हुए।
एपिसेंटर अपने बफेट और विविध व्यंजनों के लिए जाना जाता है, वहीं एक्वा अपने आकर्षक रूफटॉप माहौल और डाइनिंग अनुभव के लिए लोकप्रिय है। दोनों रेस्तराँ को मिले इन सम्मानों को होटल की टीम के प्रयासों और मेहमानों को बेहतर अनुभव प्रदान करने की प्रतिबद्धता के रूप में देखा जा रहा है।
द पार्क इंदौर के जनरल मैनेजर अमित भाटिया ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि दोनों अवार्ड होटल की पूरी टीम की मेहनत, समर्पण और उत्कृष्ट सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम हैं। उन्होंने कहा कि एपिसेंटर का बफेट और एक्वा का रूफटॉप अनुभव शहर में लोकप्रिय हो चुके हैं। ये सम्मान मेहमानों के प्यार और समर्थन को दर्शाते हैं। होटल भविष्य में भी मेहमानों को बेहतर सेवाएं और यादगार अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध है।
Thank you for reading this post!
