नई दिल्ली: भारती एयरटेल ने नए पोस्टपेड प्लान लॉन्च किए हैं, जिनमें ग्राहकों को मौजूदा सुविधाओं के साथ हर साल एक अंतर्राष्ट्रीय यात्रा के दौरान मुफ्त रोमिंग का लाभ मिलेगा। यह सुविधा 8 अक्टूबर 2026 से उपलब्ध होगी।
मुफ्त इंटरनेशनल रोमिंग पैक में 5GB डेटा, 60 मिनट आउटगोइंग कॉलिंग, 25 आउटगोइंग SMS और इनकमिंग SMS शामिल हैं। इसकी वैधता 5 दिन होगी। ग्राहक अपनी यात्रा के अनुसार इस पैक को एक्टिवेट कर सकेंगे। फैमिली पोस्टपेड प्लान में शामिल हर SIM पर यह मुफ्त रोमिंग लाभ उपलब्ध होगा।
एयरटेल के नए पोस्टपेड प्लान में मुफ्त इंटरनेशनल रोमिंग के साथ फास्ट लेन टेक्नोलॉजी, अनलिमिटेड डेटा और स्पैम व फ्रॉड लिंक से नेटवर्क-लेवल सुरक्षा भी दी जा रही है। इसके अलावा, प्लान के अनुसार ग्राहकों को विभिन्न मनोरंजन सब्सक्रिप्शन और एयरटेल पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत कॉमेडी शो, फिल्म प्रीमियर और कॉन्सर्ट जैसे विशेष अनुभवों का लाभ मिलेगा।
भारती एयरटेल के डायरेक्टर – मार्केट ऑपरेशंस, अमित त्रिपाठी ने कहा, “पोस्टपेड के जरिए हमारा लक्ष्य ग्राहकों को बेहतर नेटवर्क अनुभव के साथ अधिक वैल्यू देना है। 5G पर फास्ट लेन टेक्नोलॉजी, स्पैम और फ्रॉड से सुरक्षा, मनोरंजन सेवाओं के बाद अब हम मुफ्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग भी उपलब्ध करा रहे हैं। हमारा प्रयास ग्राहकों के अनुभव को लगातार बेहतर बनाना है।”
नए प्लान कैसे ले सकते हैं?
8 अक्टूबर से ये प्लान सभी नए पोस्टपेड ग्राहकों के लिए उपलब्ध होंगे। मौजूदा एयरटेल ग्राहक एयरटेल ऐप या नजदीकी एयरटेल स्टोर के जरिए इन प्लान्स में अपग्रेड कर सकते हैं। अन्य नेटवर्क के ग्राहक भी एयरटेल ऐप या स्टोर के जरिए पोस्टपेड कनेक्शन ले सकते हैं।
नए एयरटेल पोस्टपेड प्लान
| प्लान | SIM | प्रमुख लाभ | सब्सक्रिप्शन | इंटरनेशनल रोमिंग |
|---|---|---|---|---|
| ₹499 | Individual | Unlimited Data & Calling, Spam & Fraud Protection | Xstream Play Premium, Google One | 1 Free Trip/SIM/Year |
| ₹749 | Family of 2 | Unlimited Data & Calling, Spam & Fraud Protection | Amazon Prime, JioHotstar, Xstream Play Premium, Google One | 1 Free Trip/SIM/Year |
| ₹1049 | Family of 3 | Unlimited Data & Calling, Spam & Fraud Protection | Apple iCloud+, Apple Music, Amazon Prime, JioHotstar, Xstream Play Premium, Google One | 1 Free Trip/SIM/Year |
| ₹1249 | Family of 4 | Unlimited Data & Calling, Spam & Fraud Protection | Apple iCloud+, Apple Music, Amazon Prime, JioHotstar, Xstream Play Premium, Google One | 1 Free Trip/SIM/Year |
| ₹1449 | Family of 4 | Unlimited Data & Calling, Spam & Fraud Protection | Netflix Basic, Apple iCloud+, Apple Music, Amazon Prime, JioHotstar, Xstream Play Premium, Google One | 1 Free Trip/SIM/Year |
| ₹1799 | Family of 5 | Unlimited Data & Calling, Spam & Fraud Protection | Netflix Standard, Apple iCloud+, Apple Music, Amazon Prime, JioHotstar, Xstream Play Premium, Google One | 1 Free Trip/SIM/Year |
Thank you for reading this post!
