इंदौर के चिकित्सक समुदाय की प्रमुख संस्था एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन्स ऑफ इंडिया (API) इंदौर शाखा को नई कार्यकारिणी मिल गई है। मधुमेह विशेषज्ञ डॉ. राजेश अग्रवाल को शाखा का अध्यक्ष तथा रूमेटोलॉजिस्ट डॉ. अक्षत पांडे को निर्विरोध सचिव चुना गया है। वहीं डॉ. रवि भाटिया को क्लिनिकल सेक्रेटरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नई कार्यकारिणी का कार्यकाल दो वर्षों का होगा। इस दौरान संगठन द्वारा चिकित्सा शिक्षा, वैज्ञानिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों को और अधिक सशक्त बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
इस अवसर पर वर्तमान अध्यक्ष डॉ. आर.के. झा और वर्तमान सचिव डॉ. अभ्युदय वर्मा के योगदान की सराहना की गई। उनके कार्यकाल में शाखा ने चिकित्सकों के कौशल विकास, सतत चिकित्सा शिक्षा (CME) और जनस्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण पहल कीं।
नई टीम ने चिकित्सा क्षेत्र में ज्ञानवर्धन, वैज्ञानिक संवाद और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई है।
संस्था के पैट्रन डॉ. ए.के. पंचोलिया, डॉ. उल्लास महाजन, डॉ. सुबोध बांजल, डॉ. वी.पी. पांडेय और डॉ. प्रदीप मेहता ने नई कार्यकारिणी के गठन की जानकारी देते हुए सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
Thank you for reading this post!
