Indore :
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा अपने पद से इस्तीफा दिए जाने की खबर सामने आते ही इंदौर में पिछले 25 दिनों से आंदोलनरत छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई। टंट्या भील चौराहे पर मोर्चा संभाले युवाओं और विद्यार्थियों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर अपनी जीत का जश्न मनाया।
इस दौरान चौराहे का नजारा पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंगा दिखा। छात्रों ने हाथों में तिरंगा थामे देशभक्ति गीतों की धुन पर जमकर डांस किया और “छात्र एकता जिंदाबाद” के नारों से माहौल गुंजायमान कर दिया।
आंदोलनकारी छात्रों का कहना है कि यह उनकी लंबी लड़ाई और एकजुटता का नतीजा है। हालांकि उन्होंने साफ किया कि परीक्षा प्रणाली में पूर्ण पारदर्शिता और सुधार की उनकी मूल मांगें जब तक पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।
Thank you for reading this post!
