Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
3:01 PM, 18/02/2026
temperature icon 30°C
clear sky
Humidity: 39 %
Wind: 15 Km/h
Clouds: 3%
Visibility: 6 km
Sunrise: 6:57 AM
Sunset: 6:24 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

डायबिटीज युवा पीढ़ी के लिए बढ़ता खतरा- डॉ. तन्मय भराणी

Posted on November 14, 2024

विश्व मधुमेह दिवस

इंदौर: डायबिटीज, जिसे सामान्यत: मधुमेह कहा जाता है, अब केवल उम्रदराज़ लोगों तक सीमित नहीं है। यह तेजी से युवाओं को प्रभावित कर रही है। पहले यह बीमारी 50 वर्ष की उम्र के बाद देखने को मिलती थी, लेकिन अब 30-35 वर्ष की आयु के लोग भी बड़ी संख्या में इसके शिकार हो रहे हैं। मेदांता अस्पताल के कंसलटेंट इंडोक्रिनोलोजिस्ट और मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉ. तन्मय भराणी ने बताया कि युवाओं में डायबिटीज के बढ़ते मामलों का मुख्य कारण बदलती जीवनशैली और खानपान की आदतें हैं। जंक फूड का अधिक सेवन, शारीरिक गतिविधि की कमी, और लंबे समय तक बैठने वाली नौकरियां इसके प्रमुख कारक हैं। इसके अलावा, तनाव भी डायबिटीज के जोखिम को बढ़ाता है। जिन पेशों में अत्यधिक मानसिक दबाव होता है, वहां इस बीमारी का खतरा ज्यादा होता है। यदि परिवार में किसी को डायबिटीज है, तो अनुवांशिक कारणों से भी यह बीमारी हो सकती है। डायबिटीज के 50 प्रतिशत मामलों में यह साइलेंट किलर साबित हो सकती है। मरीजों में लक्षण स्पष्ट नहीं होते, लेकिन यदि कुछ लक्षण दिखाई दें, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

लक्षण

  1. अत्यधिक प्यास लगना
  2. बार-बार पेशाब आना
  3. वजन का अचानक घटना
  4. थकान और कमजोरी महसूस होना
  5. धुंधला दिखाई देना
  6. चोट या घाव का देर से भरना

नियमित जांच है जरूरी

डॉ. भराणी के अनुसार, डायबिटीज को समय रहते पकड़ना बेहद जरूरी है। हर व्यक्ति को, विशेष रूप से जिनके परिवार में डायबिटीज का इतिहास है, सालाना जांच करवानी चाहिए। ऐसा नहीं है कि यदि आप स्वस्थ दिखते हैं तो आपको जांच की आवश्यकता नहीं है। डायबिटीज शुरुआती चरण में ही पकड़ में आ जाए, तो इसे बेहतर तरीके से नियंत्रित किया जा सकता है।

ऐसे करें बचाव

  • जीवनशैली में बदलाव करें।
  • नियमित रूप से व्यायाम करें।
  • संतुलित आहार लें।
  • अत्यधिक तनाव ना लें।
  • समय-समय पर शुगर लेवल की जांच करें।

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

https://localindore.in/wp-content/uploads/2026/02/or-Chhota-wala.mp4

Search

Recent Posts

  • इंदौर की 5 साल की जियाना सुडोकू में बनी विश्व रिकॉर्ड होल्डर
  • देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में 221 छात्रों को पीएचडी उपाधि
  • इंदौर मेट्रो: पीलियाखाल के 16 मकान तोड़े जाएंगे, 28 परिवार बेघर!
  • ISA क्रिकेट लीग 2026: 32 टीमों का महायुद्ध, 1 मार्च को फाइनल!
  • इंदौर की ग्रीन पार्क कॉलोनी में बालकनी से गिरी नवविवाहिता

RSS MPinfo Hindi News

  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुंबई क्लाइमेट वीक-2026 में करेंगे 18 फरवरी को विशेष सत्र की अध्यक्षता
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जेईई मुख्य परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को दीं बधाई और शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता सेनानी वासुदेव बलवंत फड़के की पुण्य तिथि पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. कर्पूरी ठाकुर की पुण्य तिथि पर किया नमन

RSS MPinfo English News

  • CM Dr. Yadav to Chair Special Session at Mumbai Climate Week 2026 on Feb 18
  • Chief Minister Dr. Yadav to inaugurate the first Farmers’ Conference at Kulaith on Wednesday
  • Chief Minister Dr. Yadav Congratulates Successful JEE Main Aspirants
  • MP Becomes a Rapidly Growing Economy with focus on Inclusive Development : CM. Dr. Yadav
  • Chief Minister Dr. Yadav Pays Tribute Freedom Fighter Vasudev Balwant Phadke

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme