इंदौर। शहर के लोकप्रिय कैफ़े ब्रांड द क्रश कॉफी ने अपनी पहली ओरिजिनल एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़ ‘द परफेक्ट क्रश’ का प्रीमियर रविवार को गीता भवन स्थित आउटलेट पर आयोजित किया। इस अवसर पर मीडिया और विशेष अतिथियों के साथ सीरीज़ की पहली झलक साझा की गई। यह डिजिटल प्रस्तुति प्रेम, दोस्ती, यादों और इंदौर के कैफ़े कल्चर को भावनात्मक अंदाज़ में दर्शकों तक पहुँचाने का प्रयास है।
सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की है, जबकि इसका निर्देशन और पटकथा मनीषा काग ने तैयार की है। इसका निर्माण द क्रश कॉफी के फाउंडर-डायरेक्टर पुष्पेंद्र सिंह सोलंकी ने किया है।
कहानी कबीर (ऋषभ राज शर्मा) और माही (चारु सोलंकी) के इर्द-गिर्द घूमती है। दोनों की दोस्ती क्रश कॉफी से शुरू होती है, लेकिन माही के करियर के लिए इंदौर छोड़ने से पहले यह रिश्ता एक भावनात्मक सफर में बदल जाता है। शहर के दस अलग-अलग क्रश कॉफी आउटलेट्स पर बिताए गए पलों के दौरान दोनों अपने रिश्ते की नई परतों को महसूस करते हैं। लॉयल्टी कार्ड, गुलाब, पुराने किस्से, सीक्रेट वॉइस नोट्स और छोटे-छोटे सरप्राइज़ इस यात्रा को और भी यादगार बनाते हैं। सीरीज़ यह संदेश देती है कि कई बार ज़िंदगी के सबसे खूबसूरत रिश्तों की शुरुआत एक साधारण-सी कॉफी के साथ हो जाती है।
सीरीज़ के निर्माता एवं द क्रश कॉफी के फाउंडर-डायरेक्टर पुष्पेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा, “‘द परफेक्ट क्रश’ हमारे लिए सिर्फ़ एक डिजिटल प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि उन भावनाओं का उत्सव है जो अक्सर किसी कैफ़े में जन्म लेती हैं। यह कहानी दिखाती है कि जगहें, यादें और छोटे-छोटे पल किस तरह रिश्तों को गहराई देते हैं। मुझे विश्वास है कि दर्शक इस कहानी से खुद को जुड़ा हुआ महसूस करेंगे।”
निर्देशक मनीषा काग ने कहा, “हमने ऐसी कहानी कहने का प्रयास किया है जो भावनात्मक होने के साथ-साथ सिनेमाई भी हो। इंस्टाग्राम रील्स आज के दर्शकों तक पहुँचने का सबसे प्रभावी माध्यम बन चुकी हैं और हमने इसी माध्यम में एक ऐसी कथा प्रस्तुत की है, जिसका हर एपिसोड छोटा होने के बावजूद गहरा प्रभाव छोड़ता है।”
लेखक एवं अभिनेता ऋषभ राज शर्मा, जो सीरीज़ में कबीर की भूमिका निभा रहे हैं, ने कहा, “कबीर एक ऐसा किरदार है जो कम शब्दों में अपनी भावनाएँ व्यक्त करता है। उसकी खामोशी में भी प्यार और अपनापन है। इस भूमिका को निभाना मेरे लिए बेहद खास अनुभव रहा और मुझे उम्मीद है कि दर्शक उसकी भावनात्मक यात्रा से खुद को जोड़ पाएंगे।”
सीरीज़ की सिनेमैटोग्राफी चेतन कनाठे ने की है, संगीत शान से ने दिया है, जबकि मेकअप एवं कॉस्ट्यूम की ज़िम्मेदारी जया पटेल ने निभाई है। सहायक निर्देशक के रूप में यश रोकड़े और सजल सेन जुड़े रहे, वहीं फोटोग्राफी एवं बिहाइंड-द-सीन्स की जिम्मेदारी अभिषेक पटेल ने संभाली। सीरीज़ जल्द ही इंस्टाग्राम पर एपिसोडिक रील्स के रूप में दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी।
Thank you for reading this post!
