क्रसुला फार्मास्युटिकल्स ने लगाए 500 पौधे
इंदौर। पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ समाज के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए क्रसुला फार्मास्युटिकल्स ने रविवार को देवगुराडिया क्षेत्र में ‘पल्लव आरोग्य वन’ की स्थापना की। कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के तहत आयोजित इस अभियान में आरोग्य भारती, गो वॉव संस्था, शहर के चिकित्सकों और कंपनी के अधिकारियों-कर्मचारियों ने मिलकर 500 से अधिक औषधीय एवं छायादार पौधों का रोपण किया।
‘एक पौधा, एक संकल्प – एक हरित भविष्य की ओर‘ थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ जन-स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। देवगुराडिया की पहाड़ी पर विकसित किए जा रहे ‘पल्ल
व आरोग्य वन’ में नीम, पीपल और बरगद जैसे दीर्घायु एवं अधिक ऑक्सीजन देने वाले पौधों को प्राथमिकता दी गई है।
क्रसुला फार्मास्युटिकल्स के CEO रूपेश गुप्ता ने कहा कि एक फार्मास्युटिकल कंपनी होने के नाते संस्था का लक्ष्य केवल दवाओं के माध्यम से लोगों को स्वस्थ रखना नहीं है, बल्कि स्वस्थ पर्यावरण के निर्माण में भी सक्रिय योगदान देना है। उन्होंने कहा कि आज लगाए गए पौधे आने वाली पीढ़ियों के प्रति कंपनी की जिम्मेदारी और सतत विकास के संकल्प का प्रतीक हैं।
कार्यक्रम में आरोग्य भारती मालवा प्रांत के अध्यक्ष डॉ. लोकेश जोशी, महानगर अध्यक्ष डॉ. प्रमोद नीमा, डॉ. मनोज गुप्ता और डॉ. अशोक ठाकुर सहित कई चिकित्सक उपस्थित रहे।
आरोग्य भारती के महानगर अध्यक्ष डॉ. प्रमोद नीमा ने कहा कि वास्तविक आरोग्य केवल बीमारियों के उपचार से नहीं, बल्कि प्रकृति के साथ संतुलित जीवनशैली अपनाने से संभव है। उन्होंने कहा कि दूषित पर्यावरण आज स्वास्थ्य के लिए सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है और ‘पल्लव आरोग्य वन’ भविष्य में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज के स्वास्थ्य संवर्धन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर कंपनी की ओर से CEO रूपेश गुप्ता, ललिता गुप्ता, डॉ. पल्लवी सिंह तथा क्रसुला परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कंपनी ने पौधारोपण के साथ-साथ सभी 500 पौधों के संरक्षण, नियमित सिंचाई और रखरखाव की जिम्मेदारी भी अपने स्तर पर लेने का संकल्प लिया है।
Thank you for reading this post!
