इंदौर। लंबे समय तक दक्षिण भारतीय भोजन को केवल डोसा, इडली और सांभर तक सीमित माना जाता रहा, लेकिन अब लोगों की फूड चॉइस तेजी से बदल रही है। आज लोग सिर्फ लोकप्रिय व्यंजनों का स्वाद ही नहीं, बल्कि अलग-अलग राज्यों की पारंपरिक रेसिपीज, मसालों और वहां की फूड कल्चर को भी करीब से अनुभव करना चाहते हैं। इसी बदलते ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए द पार्क इंदौर में 15 मई से “फ्लेवर्स फ्रॉम द सदर्न शोरस” फूड फेस्टिवल की शुरुआत होने जा रही है। यह फेस्टिवल 25 मई तक चलेगा और रोजाना शाम 7:30 बजे से आयोजित किया जाएगा।
द पार्क इंदौर के एग्जीक्यूटिव शेफ संतोष यादव ने बताया, “फूड फेस्टिवल का मेन्यू तैयार करते समय हमारी कोशिश रही कि दक्षिण भारत के अलग-अलग क्षेत्रों के पारंपरिक स्वाद और वहां की असली कुकिंग स्टाइल को पूरी तरह बरकरार रखा जाए। मेन्यू में पाचा मेलागाई पालकट्टी पेराटल, अनाबे घी रोस्ट, मसाला वड़ा, पोडी इडली, गुंटूर कोडी, मीन पोरिचाथु, मटन घी रोस्ट, चिकन 65, कुट्टी नट्टू थक्काली रसम, बेन्ने डोसा, मसाला डोसा, उत्तपम, रवा डोसा, पेसरट्टू, अप्पम-स्ट्यू, पुट्टू-कडला करी जैसी कई पारंपरिक डिशेज शामिल की गई हैं। वहीं दूसरे दिन के मेन्यू में पनीर 65, उरलई वरुवल, गोली बज्जी, आंध्रा ग्रीन चिली चिकन, मटन पेपर फ्राय, आंध्रा फिश फ्राय, मिलागु परुप्पु रसम, कोझी चारू, लेमन कोकोनट राइस, कूर्ग पनीर, पोंडू कोलंबो, बगारा बैंगन, पाइनएप्पल करी, कूर्ग चिकन बिरयानी, मैंगलोर मटन स्ट्यू, इडिचा कोझी मसाला, कोडी गस्सी और मीन मोइली जैसी स्पेशल डिशेज परोसी जाएंगी।”

द पार्क इंदौर के एफ एंड बी डायरेक्टर सुदीप कांजीलाल ने कहा, “पिछले कुछ वर्षों में लोगों की खाने की पसंद में बड़ा बदलाव आया है। अब लोग सिर्फ रेगुलर मेन्यू तक सीमित नहीं रहना चाहते, बल्कि अलग-अलग राज्यों की पारंपरिक फूड कल्चर और वहां के असली स्वाद को भी एक्सप्लोर करना चाहते हैं। इस फूड फेस्टिवल के जरिए हमारी कोशिश उसी विविधता को एक मंच पर लाने की है। हमने मेन्यू में लोकप्रिय डिशेज के साथ कई क्षेत्रीय और पारंपरिक व्यंजनों को भी शामिल किया है, ताकि मेहमानों को एक ऑथेंटिक और यादगार फूड एक्सपीरियंस मिल सके।”
पूरे आयोजन को दक्षिण भारत की पारंपरिक संस्कृति और खानपान की थीम पर तैयार किया गया है। फेस्टिवल में लाइव काउंटर्स भी लगाए जाएंगे, जहां मेहमानों के सामने ताजा डोसा और अन्य दक्षिण भारतीय व्यंजन तैयार किए जाएंगे।
Thank you for reading this post!
