इंदौर। बहुचर्चित राजा रघुवंशी मर्डर केस में एक अहम और चौंकाने वाला अपडेट सामने आया है। इस मामले में मुख्य आरोपी बनाई गई उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी को अदालत से जमानत मिल गई है। मृतक के बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने इस बात की पुष्टि की है।
यह मामला उस समय देशभर में सुर्खियों में आया था, जब राजा रघुवंशी अपनी पत्नी के साथ हनीमून पर गए थे और संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मौत हो गई थी। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था।
पुलिस जांच में इस केस को एक कथित सुनियोजित साजिश से जोड़ते हुए सोनम समेत कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। सोनम रघुवंशी को शिलांग जेल में रखा गया था, जहां से अब उन्हें जमानत मिल गई है।
इससे पहले इस मामले में शामिल तीन अन्य आरोपियों को भी अदालत से जमानत मिल चुकी है। अब सोनम की जमानत के बाद यह हाई-प्रोफाइल केस एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गया है।
Thank you for reading this post!
