72 के लाइसेंस निलंबित: इंदौर में ट्रैफिक पुलिस की सख्ती
इंदौर में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस ने वाहन चलाते समय मोबाइल इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ सख्त अभियान छेड़ दिया है। यह लापरवाही न केवल वाहन चालक के लिए, बल्कि अन्य राहगीरों के लिए भी गंभीर खतरा उत्पन्न करती है और सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बनती है।शहर के विभिन्न चौराहों पर सघन चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने 118 वाहन चालकों के चालान काटे, जबकि 72 चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए गए।
डीसीपी राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को व्यापक स्तर पर कार्रवाई की गई। आवश्यक होने पर वाहन को सुरक्षित स्थान पर रोककर ही फोन का उपयोग करें। सभी यातायात नियमों का पालन कर स्वयं एवं दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। यातायात पुलिस द्वारा आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी, ताकि शहर में सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, ड्राइविंग के दौरान मोबाइल का उपयोग न केवल चालक के लिए बल्कि अन्य राहगीरों के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करता है। यह सड़क हादसों के प्रमुख कारणों में शामिल है।
गंभीर उल्लंघन को देखते हुए 72 चालकों के लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई की गई है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करें और यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें।
Thank you for reading this post!
