इंदौर। ऐप बेस्ड कंपनी जुगनू और ऑटो रिक्शा चालकों के बीच लंबे समय से चल रहे नेगेटिव बैलेंस विवाद का समाधान हो गया है। इंदौर ऑटो रिक्शा चालक महासंघ के अनुसार कंपनी ने 2 करोड़ रुपये से अधिक का नेगेटिव बैलेंस माफ कर दिया है।
इस विवाद से करीब 3,200 से 4,000 ऑटो चालक प्रभावित हुए थे। नेगेटिव बैलेंस के कारण कई चालकों ने जुगनू के साथ काम बंद कर दिया था और उनकी डिवाइस भी बंद कर दी गई थी।
महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने कंपनी मैनेजमेंट के सामने मामला रखा। इसके बाद कंपनी ने नेगेटिव बैलेंस माफ करने का फैसला लिया। महासंघ के संस्थापक अध्यक्ष राजेश बिडकर ने बताया कि फैसले के बाद हजारों ऑटो चालक दोबारा काम पर लौट आए हैं। इससे इंदौर में जुगनू की ऑनलाइन ऑटो सेवा फिर से शुरू होने का रास्ता साफ हुआ है।
Thank you for reading this post!
