दौर। मानसून का मौसम अपने साथ ताजगी और अपनों के साथ यादगार पल बिताने का अवसर लेकर आता है। इसी खास एहसास को और भी यादगार बनाने के लिए शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर ने हर रविवार ‘मानसून ब्रंच’ की शुरुआत की है। इस विशेष ब्रंच में मेहमानों को स्वादिष्ट मल्टी-क्यूजीन व्यंजनों के साथ लाइव म्यूजिक, बच्चों के लिए मनोरंजक गतिविधियां और परिवार के साथ शानदार वीकेंड बिताने का अनूठा अनुभव मिलेगा।
शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर के एस कैफे में आयोजित होने वाले इस मानसून ब्रंच में भारतीय, एशियन और कॉन्टिनेंटल व्यंजनों का विशेष बुफे परोसा जाएगा। इसके अलावा लाइव कुकिंग स्टेशनों पर शेफ मेहमानों की पसंद के अनुसार ताजे और स्वादिष्ट व्यंजन तैयार करेंगे। बच्चों के लिए विशेष मेन्यू में मिनी बर्गर, पास्ता, फ्रेंच फ्राइज सहित उनकी पसंद के कई व्यंजन शामिल किए गए हैं। वहीं डेजर्ट काउंटर पर पारंपरिक भारतीय मिठाइयों के साथ अंतरराष्ट्रीय फ्लेवर की विभिन्न मिठाइयों का भी आनंद लिया जा सकेगा।
ब्रंच के दौरान माहौल को और खुशनुमा बनाने के लिए लाइव सिंगिंग परफॉर्मेंस, बच्चों के लिए एक्टिविटी ज़ोन तथा परिवारों के लिए इंटरएक्टिव गेम्स और मनोरंजक गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य शहरवासियों को सप्ताहांत में परिवार और दोस्तों के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताने का एक यादगार अनुभव प्रदान करना है।
शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर के फूड एंड बेवरेज डायरेक्टर गुरप्रीत सिंह सोढ़ी ने कहा, “मानसून का मौसम रिश्तों में अपनापन और साथ बिताए गए खूबसूरत पलों को और खास बना देता है। इसी सोच के साथ हमने मानसून ब्रंच की शुरुआत की है। हमारा प्रयास है कि मेहमानों को बेहतरीन भोजन के साथ ऐसा माहौल मिले, जहां वे अपने परिवार और दोस्तों के साथ सुकून भरा समय बिता सकें। मेन्यू को सभी आयु वर्ग की पसंद के अनुरूप तैयार किया गया है और बच्चों के लिए भी विशेष अनुभव शामिल किए गए हैं, ताकि यह केवल एक भोजन नहीं, बल्कि पूरे परिवार के लिए यादगार संडे सेलिब्रेशन बन सके।”
Thank you for reading this post!
