इंदौर — इंदौर एनिमल लिबरेशन द्वारा शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता अभियान आयोजित किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य डेयरी उद्योग से जुड़े उन महत्वपूर्ण पहलुओं को उजागर करना है, जिन पर आमतौर पर कम चर्चा होती है। कार्यक्रम में डेयरी और बीफ सेक्टर के आपसी संबंध, दूध उत्पादन में अत्यधिक जल उपयोग और जलवायु परिवर्तन पर इसके प्रभाव जैसे गंभीर विषयों पर जानकारी साझा की जाएगी।
देश में बढ़ती हीटवेव और जल संकट की स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह अभियान लोगों को अपने दैनिक खान-पान के चुनावों और उनके पर्यावरणीय प्रभावों के प्रति जागरूक करने का प्रयास करेगा। आयोजन स्थल पर एक बड़ा मिल्क कार्टन इंस्टॉलेशन लगाया जाएगा, जिसमें डेयरी उद्योग से जुड़े तथ्य और आंकड़े प्रदर्शित किए जाएंगे। साथ ही, एनिमल राइट्स एडवोकेट्स वीडियो क्लिप्स के माध्यम से उपस्थित लोगों से संवाद स्थापित कर जागरूकता बढ़ाएंगे, ताकि लोग रुककर, समझकर और विचार कर सकें।
यह राष्ट्रीय स्तर का अभियान देश के लगभग 20 शहरों में एक साथ आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर यूट्यूबर एवं एनिमल राइट्स एडवोकेट सुरेश व्यास, दुर्गा बलानी और अजय किराड़िया विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
Thank you for reading this post!
