इंदौर के रॉबर्ट नर्सिंग होम परिसर में आने वाले दिनों 100 बेड क्षमता वाला अत्याधुनिक अस्पताल भवन निर्मित होगा। इसकी अनुमानित लागत 30 करोड़ रुपये है। 24 हजार वर्गफीट क्षेत्र में जी+4 मंजिला यह इमारत स्त्री रोग, हृदय रोग विभाग, आईसीयू के साथ जनरल और स्पेशल वार्डों से सुसज्जित होगी।
यह जानकारी आज परिसर में आयोजित बैठक में संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने दी। उन्होंने बताया कि नए भवन निर्माण की प्रक्रिया अगले तीन महीनों में पूरी हो जाएगी। बैठक में ट्रस्टियों ने प्रस्तावित डिजाइन भी प्रस्तुत किया। ट्रस्ट की ओर से डॉ. विजयसेन यशलाहा, डॉ. मुकेश खापरा, किशोर रघुवंशी, डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव, सर्वज्ञ भटनागर, सिस्टर अर्चना और आर्किटेक्ट पी.के. केमकर शामिल हुए।
डॉ. खाड़े ने कहा कि वर्षों पुराना यह स्थापित अस्पताल रियायती दरों पर सभी प्रकार के मरीजों का उपचार करता है। बढ़ती मरीज संख्या को देखते हुए नया भवन प्रस्तावित है, जिसकी जगह चिह्नित हो चुकी है। उन्होंने अन्य संबंधित विषयों पर भी चर्चा की।
Thank you for reading this post!
