Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
8:17 PM, 18/02/2026
temperature icon 24°C
haze
Humidity: 57 %
Wind: 6 Km/h
Clouds: 57%
Visibility: 5 km
Sunrise: 6:57 AM
Sunset: 6:24 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

चार वर्षों में द पार्क इंदौर बना वेडिंग, इवेंट्स और प्रीमियम स्टे की पहली पसंद

Posted on December 3, 2025

इंदौर: पिछले कुछ वर्षों में इंदौर का फूड कल्चर जिस रफ्तार से बदला है, वह शहर की बदलती लाइफ़स्टाइल और बढ़ती उम्मीदों का साफ़ संकेत है। नए कैफ़े, प्रीमियम डाइनिंग स्पेस, मॉडर्न हैंगआउट पॉइंट्स और अंतरराष्ट्रीय मानकों वाले होटलों ने मिलकर इंदौर के शहरी अनुभव को नई पहचान दी है। इसी दौर में द पार्क इंदौर ने एंट्री की और महज़ चार साल में साबित कर दिया कि आधुनिक डिज़ाइन, नई सोच और बेहतर सेवा किसी शहर के हैंगआउट कल्चर को पूरी तरह बदल सकती है। रूफटॉप डाइनिंग ‘एक्वा’ से लेकर ‘एपिसेंटर’ जैसे ऑल-डे डाइनिंग आउटलेट तक, द पार्क ने इंदौरवासियों को ऐसे स्पेसेज़ दिए जो सिर्फ़ अच्छे खाने के लिए नहीं, बल्कि मॉडर्न माहौल और यादगार अनुभव के लिए भी पसंद किए जाते हैं। यही वजह है कि सिर्फ़ चार साल में यह होटल शहर की लाइफ़स्टाइल संस्कृति का अहम हिस्सा बन चुका है।

इन चार वर्षों में होटल को राष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित सम्मान मिले, जिन्होंने इसकी विश्वसनीयता और गुणवत्ता को मज़बूती से स्थापित किया। वर्ष 2024 में द पार्क इंदौर को 4th इंडियन हॉस्पिटैलिटी अवार्ड्स में ‘5 स्टार होटल ऑफ द ईयर – गोल्ड’ का सम्मान मिला, जिससे इसे लग्ज़री हॉस्पिटैलिटी सेगमेंट में शीर्ष श्रेणी की पहचान मिली। इससे पहले 2022 और 2023 में इंडियन हॉस्पिटैलिटी एक्सीलेंस अवार्ड्स ने द पार्क इंदौर के स्पा ‘ऑरा’ को ‘बेस्ट स्पा ऑफ द ईयर’ चुना था। इसी अवधि में वेडिंग वॉव्स मैगज़ीन ने होटल को ‘डेस्टिनेशन सिटी वेन्यू ऑफ द ईयर 2023’ का खिताब दिया, जिससे इंदौर के वेडिंग और इवेंट मार्केट में इसकी पकड़ और मजबूत हुई। इन उपलब्धियों ने साफ कर दिया कि विवाह, बड़े आयोजनों और प्रीमियम ठहराव के लिए यह होटल अब शहर की पहली पसंद के रूप में उभर चुका है।

होटल के डाइनिंग आउटलेट्स ने भी लगातार सराहना और पुरस्कार बटोरे हैं। ‘एपिसेंटर’, जो ऑल-डे प्रीमियम डाइनिंग के लिए जाना जाता है, और ‘एक्वा’, जो एक लोकप्रिय रूफटॉप लाउंज बार है, दोनों ने कई प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किए हैं। हाल ही में एक्वा को एनडीटीवी फ़ूड अवार्ड्स 2025 में ‘बेस्ट कॉन्सेप्ट बार’ कैटेगरी में रीजनल विजेता घोषित किया गया। 2022 और 2025 में फ़ूड कॉनोइसर्स इंडिया अवार्ड्स ने एपिसेंटर को ‘बेस्ट रेस्टोरेंट इन इंदौर’ और एक्वा को ‘गैस्ट्रो-पब ऑफ द ईयर (वेस्ट)’ का सम्मान दिया, जो F&B सेक्टर में उनकी मजबूत स्थिति का प्रमाण है। इन आउटलेट्स ने इंदौर के डाइनिंग स्टैंडर्ड्स को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई है। वर्ष 2025 में BW Hotelier द्वारा आयोजित 9वें इंडियन हॉस्पिटैलिटी समिट एंड अवार्ड्स में द पार्क इंदौर के गौरव सक्सेना को नॉर्थ ज़ोन की ‘हेड ऑफ सेल्स एंड मार्केटिंग’ कैटेगरी में सम्मानित किया गया।

होटल की कामयाबी सिर्फ़ उसकी इमारत और आउटलेट्स तक सीमित नहीं, बल्कि इसके पीछे काम कर रही समर्पित टीम और मज़बूत नेतृत्व का नतीजा भी है। होटल के जनरल मैनेजर श्री देबजीत बनर्जी लगातार तीन वर्षों—2023, 2024 और 2025—में हॉस्पिटैलिटी एक्सीलेंस अवार्ड्स की ‘इंडिया के बेस्ट 30 जनरल मैनेजर्स’ सूची में शामिल किए गए, जो होटल के प्रभावी प्रबंधन और कार्यशैली को उजागर करता है। टीम के अन्य सदस्यों को भी राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है—श्री सुदीप कांजीलाल को ‘होटल F&B मैनेजर ऑफ द ईयर’ और शेफ संतोष यादव को ‘शेफ ऑफ द ईयर’ के रूप में FHRAI हॉस्पिटैलिटी अवार्ड्स में सम्मान प्राप्त हुआ। इन सभी उपलब्धियों से स्पष्ट है कि ‘द पार्क, इंदौर’ ने अपनी चार साल की यात्रा में क्वालिटी और प्रोफेशनल एक्सीलेंस का मजबूत मानक स्थापित किया है और आने वाले समय में भी शहर के आतिथ्य क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा।

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

https://localindore.in/wp-content/uploads/2026/02/or-Chhota-wala.mp4

Search

Recent Posts

  • MP बजट 2026: युवा, किसान और श्रमिकों के नाम
  • इंदौर के नारायणा कोचिंग सेंटर में JEE Main 2026 के टॉपर्स सम्मानित
  • इंदौर की 5 साल की जियाना सुडोकू में बनी विश्व रिकॉर्ड होल्डर
  • देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में 221 छात्रों को पीएचडी उपाधि
  • इंदौर मेट्रो: पीलियाखाल के 16 मकान तोड़े जाएंगे, 28 परिवार बेघर!

RSS MPinfo Hindi News

  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वामी परमहंस जयंती पर किया नमन
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चीता शावकों के जन्म पर किया हर्ष व्यक्त
  • ऐतिहासिक होगा वर्ष 2026-27 का बजट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा को विधानसभा में वर्ष 2026- 27 का बजट प्रस्तुत करने से पहले शुभकामनाएं दीं।
  • प्रदेश के विकास और सर्वहारा वर्ग के कल्याण के लिए समर्पित है बजट : ऊर्जा मंत्री श्री तोमर

RSS MPinfo English News

  • CM Dr. Yadav to Chair Special Session at Mumbai Climate Week 2026 on Feb 18
  • Chief Minister Dr. Yadav to inaugurate the first Farmers’ Conference at Kulaith on Wednesday
  • Chief Minister Dr. Yadav Congratulates Successful JEE Main Aspirants
  • MP Becomes a Rapidly Growing Economy with focus on Inclusive Development : CM. Dr. Yadav
  • Chief Minister Dr. Yadav Pays Tribute Freedom Fighter Vasudev Balwant Phadke

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme