Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
3:21 PM, 13/02/2026
temperature icon 30°C
broken clouds
Humidity: 35 %
Wind: 6 Km/h
Clouds: 54%
Visibility: 6 km
Sunrise: 7:00 AM
Sunset: 6:21 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

रैलिंग हटाने की रफ्तार धीमी, पूरा बीआरटीएस छह माह बाद खुलने की संभावना

Posted on December 2, 2025

कई शहरवासियों को अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बीआरटीएस को तोड़ने का निर्णय आखिर किन आधारों पर लिया गया। न तो इस मुद्दे पर जनप्रतिनिधियों के साथ कोई औपचारिक चर्चा हुई और न ही जनता के बीच इसे लेकर स्पष्ट जानकारी साझा की गई। इंदौर में बीआरटीएस निर्माण में जहां दोगुना समय लगा था, वहीं अब इसे हटाने की प्रक्रिया भी सुस्त गति से चल रही है। नगर निगम द्वारा नियुक्त ठेकेदार काम में तेजी नहीं ला पा रहा है, सोमवार को भी काम पूरी तरह बंद रहा। इसी बीच, निगम अधिकारियों को कोर्ट की नाराजगी का सामना भी करना पड़ रहा है।

अधिकारियों ने अदालत के सामने पंद्रह दिन में रैलिंग हटाने का आश्वासन दिया है, जबकि वास्तविकता यह है कि रैलिंग हट जाने के बाद भी बस लेन का उपयोग वाहन चालकों के लिए संभव नहीं होगा, क्योंकि दोनों लेन की चौड़ाई अलग-अलग है। ऐसे में दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहेगी। लेन को एक समान करने के लिए पेचवर्क जरूरी होगा, जबकि नए सेंट्रल डिवाइडर के निर्माण में चार से छह महीने का समय लग सकता है। इससे चौड़ी सड़क की सुविधा के लिए वाहन चालकों को और इंतजार करना पड़ेगा।

शहरवासी यह भी समझ नहीं पा रहे कि बीआरटीएस हटाने का फैसला अचानक क्यों लिया गया। नौ माह पहले एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मीडिया के सामने इसके हटाने की बात कही थी, जिसके बाद नगर निगम ने कोर्ट से इसकी अनुमति मांगी। यह स्थिति तब है जब मुख्यमंत्री ने ही अपनी पहली इंदौर यात्रा में बीआरटीएस पर एलिवेटेड ब्रिज के निर्माण का भूमिपूजन किया था। हालांकि सर्वे में कम ट्रैफिक सामने आने पर उस योजना को रोक दिया गया। अब बीआरटीएस के प्रमुख जंक्शनों पर ब्रिज निर्माण की तैयारी की जा रही है।

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

https://localindore.in/wp-content/uploads/2026/02/or-Chhota-wala.mp4

Search

Recent Posts

  • इंदौर: शंखेश्वर पार्श्वनाथ कॉलोनी में आवारा कुत्तों का आतंक
  • NMIMS इंदौर में वैलेंटाइन डे से जुड़े एक कार्यक्रम को रुकवाया
  • इंदौर से नासिक और उदयपुर की सीधी उड़ानें बंद
  • एयरटेल ने OTP फ्रॉड रोकने के लिए लॉन्च किया AI-आधारित सुरक्षा सिस्टम
  • टेक्सटाइल-फूड सेक्टर में तेजी का दौर, मध्य प्रदेश बनेगा निर्यात हब

RSS MPinfo Hindi News

  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत कोकिला सरोजिनी नायडू की जयंती पर किया नमन
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनगणना-2027 के प्रथम चरण के लिए आयोजित राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।

RSS MPinfo English News

  • CM Dr. Yadav Attends Wedding Ceremony of Energy Minister Shri Tomar’s Son Ripudaman
  • CM Dr. Yadav Congratulates International Para Swimmer Shri Lohia
  • Chief Minister Dr. Yadav to Attend Nohleshwar Mahotsav at Nohata in Damoh District
  • Chief Minister Dr. Yadav Pays Tribute on Birth Anniversary of Swami Dayanand Saraswati
  • Adopt a Long-Term Action Plan with an Excellent Vision in Building Construction : Chief Minister Dr. Yadav

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme