Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
5:12 PM, 27/01/2026
temperature icon 26°C
haze
Humidity: 61 %
Wind: 19 Km/h
Clouds: 40%
Visibility: 5 km
Sunrise: 7:07 AM
Sunset: 6:10 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

इंदौर: तीन साल पहले तोड़े मकान फिर बने खतरा, निगम ने दोबारा तोड़ा

Posted on July 12, 2025

अधूरे मकान बने हादसे का खतरा, नगर निगम ने चलाया बुलडोजर

 

इंदौर में कान्ह नदी किनारे प्रेमसुख ब्रिज से गौतमपुरा ब्रिज तक आधा किलोमीटर लंबी नई सड़क बनाने के लिए नगर निगम ने तीन साल पहले सड़क की चौड़ाई में बाधक बने 50 से अधिक मकानों के आधे हिस्से तोड़ दिए थे। मकान मालिकों ने न तो बचे हुए हिस्सों की मरम्मत कराई और न ही कोई नया निर्माण किया, जिससे ये अधूरे मकान तीन साल में जर्जर और खतरनाक हो गए। लोग इन मकानों को छोड़ चुके थे, लेकिन उनके सड़क की ओर झुके हिस्सों से कभी भी हादसे की आशंका बनी रहती थी। इसी कारण नगर निगम की रिमूवल गैंग ने शनिवार सुबह 18 खतरनाक निर्माणों को जमींदोज कर दिया। पहले मकान मालिकों को अफसरों ने समझाया और भरोसे में लेकर बचे हिस्से हटाने के लिए तैयार किया। रिमूवल गैंग ने दो घंटे के भीतर तोड़फोड़ पूरी कर ली, इससे पहले मार्ग पर ट्रैफिक रोक दिया गया था। सड़क पर बना एक मंदिर बरकरार रखा गया और उसके आसपास के हिस्से को सुरक्षित किया गया। दरअसल, नगर निगम मध्य क्षेत्र में ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए इस सड़क का निर्माण कर रहा है। संजयसेतू का निर्माण 25 साल पहले हुआ था, जिसका विस्तार तीन साल पहले गौतमपुरा ब्रिज तक किया गया था।

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

Recent Posts

  • इंडोकॉन 2026 हिप सर्जरी की जटिलताओं पर केंद्रित रहा सम्मेलन
  • इंदौर BRTS बस स्टॉप तोड़ने के लिए अलग टेंडर जारी होगा
  • इंडोकॉन 2026: हिप प्रिज़र्वेशन से आर्थराइटिस को रोकें, विशेषज्ञों की सलाह
  • 4 दिनों में 8500 चालान, बिना हेलमेट निकले तो खैर नहीं
  • इंदौर के डॉ. ए.के. द्विवेदी को बड़ी उपलब्धि

RSS MPinfo Hindi News

  • उपभोक्ताओं को मिले गुणवत्तापूर्ण बिजली : ऊर्जा मंत्री श्री तोमर
  • पीएससी एवं कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से की जा रही भर्ती प्रक्रिया की नियमित करें समीक्षा : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल
  • उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सड़क दुर्घटना में घायल बालक को काफिला रुकवाकर तत्काल उपलब्ध कराई चिकित्सकीय सहायता

RSS MPinfo English News

  • Power Supply Agreements for 4,000 MW to be Signed in Presence of CM Dr. Yadav
  • Chief Minister Dr. Yadav Attends Gram Sabha in Madhi Mahidpur Gram Panchayat
  • Chief Minister Dr. Yadav Attends Special Republic Day Luncheon with Students
  • Chief Minister Dr. Yadav hoisted the National Flag on banks of Shipra in Ujjain
  • MP Tableau Marks 300th Birth Anniversary of Lokmata Devi Ahilyabai Holkar

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme