इंदौर। शहर में आरंभ गरबा महोत्सव 2026 का आयोजन 16 अक्टूबर, शुक्रवार को एयरपोर्ट रोड स्थित बाबाश्री गार्डन में किया जाएगा। शाम 7 बजे से शुरू होने वाले इस महोत्सव में गरबा, डांडिया, ढोल की प्रस्तुति और लाइव म्यूजिक आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
आयोजकों के अनुसार, महोत्सव में शामिल होने वाले प्रतिभागियों के लिए पारंपरिक परिधान अनिवार्य रहेगा। वहीं, अतिथियों को प्रवेश के लिए आधार कार्ड साथ लाना होगा। आयोजन स्थल पर सुरक्षा, पार्किंग, खानपान और मनोरंजन की व्यवस्थाएं भी की जाएंगी।
सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का प्रयास
महोत्सव के प्रमुख आयोजक मोनित गंगवाल ने कहा कि आरंभ गरबा महोत्सव का उद्देश्य भारतीय सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना और परंपराओं को जीवंत बनाए रखना है। यह आयोजन सभी उम्र के लोगों को गरबा और डांडिया के माध्यम से एक साथ जुड़ने का अवसर देगा। उन्होंने बताया कि आयोजन में प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा।
राजवंश रियल एस्टेट टाइटल स्पॉन्सर
आरंभ गरबा महोत्सव 2026 के टाइटल स्पॉन्सर राजवंश रियल एस्टेट हैं, जबकि एसआरएस ग्रुप ऑफ कंपनीज पावर्ड बाय पार्टनर है। इसके अलावा पांचाल मसाले, स्वामी कंस्ट्रक्शन, नहाटा प्रोफेशनल अकैडमी, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, भव्य रियल्टी, इंदौर इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ और इनयारा सहित विभिन्न ब्रांड और स्थानीय संस्थाएं आयोजन में सहयोग कर रही हैं।
महोत्सव को समय न्यूज का समर्थन प्राप्त है और इसे अभ्यास क्लासेस प्रस्तुत कर रहा है। आयोजकों के अनुसार, स्थानीय और डिजिटल मीडिया चैनलों के माध्यम से कार्यक्रम का लाइव कवरेज भी किया जाएगा।
Thank you for reading this post!
