इंदौर। शहर के फूड लवर्स के लिए एसेंशिया लग्ज़री होटल खास पाक उत्सव लेकर आया है। होटल में 26 जुलाई तक ‘कबाब, बिरयानी एंड करीज़ फेस्टिवल’ आयोजित किया जा रहा है, जहां देश के अलग-अलग राज्यों के पारंपरिक कबाब, दम बिरयानी और शाही करीज़ का स्वाद एक ही छत के नीचे मिलेगा। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट एंड कॉफी रेस्टोरेंट में आयोजित किया जा रहा है।
फेस्टिवल में शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह के व्यंजनों की विस्तृत श्रृंखला तैयार की गई है। स्टार्टर्स में पनीर कुटी मिर्च टिक्का, दही के शोले, भरवा आलू नज़ाकत, पनीर पोशीदा टिक्का और एसेंशिया स्पेशल दही रोल जैसे विकल्प मौजूद हैं। वहीं नॉन-वेज पसंद करने वालों के लिए मुर्ग हज़ारी टिक्का, मटन सीख कबाब, लहसुनी माही टिक्का, अफगानी मुर्ग, घोस्ट शामी कबाब और मुर्ग काली मिर्च टिक्का परोसे जा रहे हैं।
मुख्य भोजन में पनीर पसन्दा, पनीर लोंग लता, सब्ज़ कोल्हापुरी, कश्मीरी अनारदाना कोफ्ता, दाल मखनी, दाल तड़का, लखनऊई मटन स्ट्यू, मुर्ग कोरमा, मुर्ग बदामी कोरमा, फिश मसाला करी और चेत्तीनाड एग मसाला जैसी पारंपरिक डिशेज़ शामिल हैं।
फेस्टिवल का प्रमुख आकर्षण लाइव स्पेशलिटी काउंटर है, जहां मेहमानों के सामने ताज़ा वरकी पराठे, रूमाली रोटी, सब्ज़ गिलावट कबाब और गाजर गिलावट कबाब तैयार किए जा रहे हैं। बिरयानी प्रेमियों के लिए हैदराबादी वेज दम बिरयानी, सोया चाप बिरयानी, कच्चे घोस्ट दम बिरयानी, रामपुरी घोस्ट बिरयानी, मुर्ग सिंधी बिरयानी और ग्रीन मसाला चिकन बिरयानी जैसे कई विकल्प उपलब्ध हैं। इनके साथ हलीम, मिर्च सलन, रायता और सलाद भी परोसा जा रहा है।
एसेंशिया लग्ज़री होटल के एग्जीक्यूटिव शेफ छवि कुमार ने बताया कि फेस्टिवल का उद्देश्य भारत की विविध पाक परंपराओं को एक मंच पर प्रस्तुत करना है। उन्होंने कहा कि सभी व्यंजन पारंपरिक मसालों और दम कुकिंग तकनीक से तैयार किए गए हैं, ताकि मेहमानों को प्रामाणिक भारतीय स्वाद का अनुभव मिल सके।
होटल के जनरल मैनेजर शिवेंद्र सिंह के अनुसार, थीम आधारित फूड फेस्टिवल केवल स्वाद का नहीं, बल्कि भारतीय खानपान की समृद्ध संस्कृति से जुड़ने का भी अवसर होते हैं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन परिवारों और फूड लवर्स को देश के अलग-अलग क्षेत्रों के शाही जायकों का आनंद लेने का मौका देगा।
Thank you for reading this post!
