महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष रियायतें
इंदौर । मदर्स डे के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने और उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यूनिक सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा विशेष “मदर्स कैंप” आयोजित किया जा रहा है। यह स्वास्थ्य शिविर 11 मई से 16 मई तक चलेगा, जिसमें महिलाओं को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं पर आकर्षक छूट और विशेष सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार कैंप में रजिस्ट्रेशन पूरी तरह नि:शुल्क रहेगा। वहीं इंटरनल मेडिसिन, ऑर्थोपेडिक्स और कार्डियोलॉजी विभाग में डॉक्टर कंसल्टेशन पर 50 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। इसके अलावा लैब और रेडियोलॉजी जांचों पर 25 प्रतिशत तक की विशेष रियायत भी उपलब्ध रहेगी।
मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल में सभी प्रमुख इंश्योरेंस कंपनियों की कैशलेस सुविधा उपलब्ध रहेगी। साथ ही विभिन्न स्वास्थ्य जांचों के लिए कंसेशनल हेल्थ चेकअप पैकेज भी रियायती दरों पर प्रदान किए जाएंगे।
अस्पताल प्रशासन ने बताया कि कैंप के दौरान जरूरतमंद मरीजों के लिए सर्जरी और इंटरवेंशनल प्रक्रियाओं पर विशेष कंसेशनल पैकेज भी उपलब्ध रहेंगे। इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को समय रहते स्वास्थ्य जांच के लिए प्रेरित करना और गंभीर बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक बनाना है।
यूनिक सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. के. के. नीमा ने कहा कि स्वस्थ मां ही स्वस्थ और खुशहाल परिवार की आधारशिला होती है। महिलाएं अक्सर परिवार की जिम्मेदारियों में अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देती हैं। मदर्स डे के अवसर पर अस्पताल का प्रयास है कि हर महिला अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बने और समय पर जांच एवं उपचार कराए।
उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे अपनी मां, पत्नी और परिवार की अन्य महिलाओं को इस विशेष स्वास्थ्य शिविर का लाभ लेने के लिए प्रेरित करें।
Thank you for reading this post!
