इंदौर। देश की अग्रणी सोलर पंप निर्माता कंपनी शक्ति पंप्स (इंडिया) लिमिटेड ने दुनिया के नंबर-1 एजेंटिक एआई सीआरएम प्लेटफॉर्म सेल्सफोर्स (Salesforce) के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। इस सहयोग के माध्यम से कंपनी अपनी एआई आधारित ग्रोथ स्ट्रैटेजी को गति देते हुए कृषि क्षेत्र में डिजिटल परिवर्तन को नई दिशा देगी। साथ ही किसानों, डीलर्स और फील्ड ऑपरेशंस को एकीकृत कर अधिक स्मार्ट, डेटा-संचालित और भविष्य के लिए तैयार एंटरप्राइज विकसित करेगी।
यह साझेदारी शक्ति पंप्स के उस विज़न का अहम हिस्सा है, जिसके तहत कंपनी केवल सोलर पंप निर्माता ही नहीं, बल्कि एक समग्र एग्री-टेक पार्टनर के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना चाहती है। सेल्सफोर्स के एजेंटफोर्स सेल्स, एजेंटफोर्स सर्विस, एजेंटफोर्स मार्केटिंग, कंज्यूमर गुड्स क्लाउड, फील्ड सर्विस, टैब्लो नेक्स्ट, एजेंटफोर्स वाइब्स और एजेंटफोर्स फॉर एजुकेशन जैसे एआई-संचालित समाधानों के जरिए कंपनी अपने ग्राहकों, डीलर्स और फील्ड नेटवर्क को एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ेगी।
इस पहल से कंपनी को पूरे डीलर नेटवर्क पर रियल-टाइम विजिबिलिटी मिलेगी। इंस्टॉलेशन और आफ्टर-सेल्स सर्विस अधिक व्यवस्थित होगी, किसानों तक उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप व्यक्तिगत सेवाएं पहुंचाई जा सकेंगी तथा डेटा आधारित इनसाइट्स के माध्यम से टीमों को तेज़ और बेहतर निर्णय लेने में मदद मिलेगी।
साथ ही, शक्ति पंप्स के व्यापक डीलर, डिस्ट्रीब्यूटर और फील्ड टेक्नीशियन नेटवर्क की परिचालन क्षमता (ऑपरेशनल एफिशिएंसी) में भी उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद है। एआई आधारित ऑटोमेशन, ओमनीचैनल कम्युनिकेशन, प्रेडिक्टिव इनसाइट्स और स्मार्ट फील्ड ऑपरेशंस के जरिए कंपनी उत्पादकता बढ़ाने, ग्राहकों को बेहतर अनुभव देने और पूरे व्यवसाय में पारदर्शिता एवं दक्षता बढ़ाने पर काम करेगी। एजेंटफोर्स 360 प्लेटफॉर्म भविष्य में शक्ति पंप्स समूह की अन्य कंपनियों को भी एकीकृत करने का मजबूत आधार बनेगा।
शक्ति पंप्स (इंडिया) लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर रमेश पाटीदार ने कहा, “हम भारत के किसानों के लिए एक व्यापक एग्री-टेक पार्टनर बनने के अपने विज़न पर लगातार काम कर रहे हैं। इस यात्रा में टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमारी परिचालन क्षमता बढ़ाने, डीलर्स के साथ मजबूत संबंध स्थापित करने और पूरे इकोसिस्टम में अधिक मूल्य सृजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। सेल्सफोर्स के साथ यह साझेदारी हमें सेल्स, सर्विस, मार्केटिंग और फील्ड ऑपरेशंस को एकीकृत एआई प्लेटफॉर्म पर संचालित करने की क्षमता प्रदान करेगी। यह केवल शक्ति पंप्स ही नहीं, बल्कि पूरे समूह के लिए भी एक महत्वपूर्ण रणनीतिक कदम है।”
शक्ति पंप्स (इंडिया) लिमिटेड के चीफ डिजिटल एंड इंफॉर्मेशन ऑफिसर राजेश पोतदार ने कहा, “कृषि का भविष्य स्वच्छ ऊर्जा, स्मार्ट तकनीक और डेटा आधारित निर्णयों पर आधारित होगा। पिछले चार दशकों से शक्ति पंप्स सतत सिंचाई समाधान उपलब्ध कराने में अग्रणी रही है और अब हम डिजिटल परिवर्तन की दिशा में अगला कदम उठा रहे हैं। सेल्सफोर्स के साथ यह साझेदारी किसानों, भागीदारों और ग्रामीण समुदायों के लिए अधिक मूल्य सृजित करने वाले स्मार्ट एंटरप्राइज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। हमें विश्वास है कि एआई भविष्य में कृषि को अधिक सक्षम, उत्पादक और टिकाऊ बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।”
सेल्सफोर्स इंडिया के रीजनल वाइस प्रेसिडेंट विनय भट ने कहा, “मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र का भविष्य उन कंपनियों का होगा जो एआई की मदद से स्मार्ट ऑपरेशंस और बेहतर ग्राहक अनुभव विकसित करेंगी। इंजीनियरिंग उत्कृष्टता और सतत कृषि नवाचार की मजबूत विरासत के साथ शक्ति पंप्स इस बदलाव का नेतृत्व करने की क्षमता रखती है। सेल्सफोर्स के भरोसेमंद प्लेटफॉर्म पर डेटा, एआई, एप्लिकेशन और लोगों को जोड़कर कंपनी किसानों, डीलर्स और भागीदारों के लिए अधिक मूल्य सृजित करने वाली एजेंटफोर्स एंटरप्राइज की मजबूत नींव तैयार कर रही है।”
कंपनी आने वाले समय में सेल्सफोर्स प्लेटफॉर्म को अपने अन्य समूह व्यवसायों—शक्ति एनर्जी सॉल्यूशंस, शक्ति इरिगेशन, शक्ति ईवी मोबिलिटी और शक्ति एजुकेशन ट्रस्ट—में भी लागू करने की योजना बना रही है। एजेंटफोर्स और म्यूलसॉफ्ट के साथ यह एकीकृत डिजिटल इकोसिस्टम इनोवेशन, परिचालन उत्कृष्टता और दीर्घकालिक सतत विकास को नई गति देगा।
Thank you for reading this post!
