Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
4:12 AM, 24/02/2026
temperature icon 16°C
haze
Humidity: 72 %
Wind: 0 Km/h
Clouds: 25%
Visibility: 4 km
Sunrise: 6:52 AM
Sunset: 6:27 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu
Smart policing begins: Drones monitor traffic in Indore

स्मार्ट पुलिसिंग की शुरुआत: इंदौर में ड्रोन से ट्रैफिक मॉनिटरिंग

Posted on February 23, 2026

इंदौर: शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए इंदौर पुलिस ने स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ड्रोन सर्विलांस अभियान शुरू किया है। रविवार रात डीसीपी क्राइम (प्रभारी ट्रैफिक) राजेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में राजबाड़ा, विजयनगर और एमआईजी जैसे व्यस्त इलाकों में हाई-रेजोल्यूशन ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई।

रात 9 बजे शुरू हुई डिजिटल पेट्रोलिंग

रविवार रात करीब 9 बजे राजबाड़ा क्षेत्र में ड्रोन उड़ाए गए। कंट्रोल रूम से लाइव फुटेज की मॉनिटरिंग की गई और जैसे ही किसी उल्लंघन की पुष्टि हुई, ग्राउंड टीम को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। संकरी और भीड़भाड़ वाली बाजार सड़कों पर ड्रोन कैमरों ने ट्रैफिक दबाव और अव्यवस्था को चिन्हित करने में अहम भूमिका निभाई।

इन उल्लंघनों पर रही विशेष नजर

अभियान के दौरान पुलिस ने मुख्य रूप से चार प्रकार के नियम उल्लंघनों पर कार्रवाई की—

  • नो-पार्किंग में वाहन खड़ा करना
  • रॉन्ग साइड ड्राइविंग
  • लेफ्ट टर्न को बाधित करना
  • दुकानों के बाहर अतिक्रमण कर मार्ग अवरुद्ध करना

स्पेशल टीमें रहीं सक्रिय

ड्रोन से चिन्हित वाहन चालकों के खिलाफ पेट्रोलिंग टीमों ने मौके पर ही चालान की कार्रवाई की। शहर के चारों जोन में विशेष टीमों ने अभियान चलाकर नियमों के पालन को सुनिश्चित किया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार विजयनगर और एमआईजी जैसे व्यावसायिक क्षेत्रों में यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस का मानना है कि स्मार्ट तकनीक के उपयोग से ट्रैफिक में अनुशासन और व्यवस्था बेहतर होगी।

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

https://localindore.in/wp-content/uploads/2026/02/or-Chhota-wala.mp4

Search

Recent Posts

  • स्मार्ट पुलिसिंग की शुरुआत: इंदौर में ड्रोन से ट्रैफिक मॉनिटरिंग
  • पार्किंग की जगह चल रही थी क्लास, दो कोचिंग इंस्टीट्यूट्स के बेसमेंट सील
  • पीथमपुर के 40 अग्रणी उद्योगपति एंकर्स ऑफ इंडस्ट्रियल एक्सीलेंस से सम्मानित
  • ISA क्रिकेट लीग: पहले दिन के मुकाबले रहे रोमांचक
  • मिलावटखोरों पर सख्ती: खाद्य सुरक्षा टीम की छापेमारी में मिठाई जब्त

RSS MPinfo Hindi News

  • पारिस्थितिकी तंत्र में सहयोगी पशु पक्षियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री डॉ यादव
  • उज्जैन से जावरा ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल्ड परियोजना स्थानीय क्षेत्र के समग्र विकास की बनेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को लाभान्वित करने हम खेत से बाज़ार तक तैयार कर रहे पूरी श्रृंखला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री राय के निधन पर दुख व्यक्त किया
  • रेलवे-सड़क सहित अन्य अधोसंरचनात्मक कार्यों की नियमित समीक्षा होगी

RSS MPinfo English News

  • State Government Committed to Conservation of Ecologically Important Fauna: CM Dr. Yadav
  • Ujjain–Jaora Greenfield Project to Redefine Regional Development: CM Dr. Yadav
  • Complete Farm-to-Market Value Chain Being Developed to Benefit Farmers : CM Dr. Yadav
  • CM Dr. Yadav Expresses Grief over the Demise of Former Union Minister Shri Mukul Roy
  • Monthly Review of Major Railway, Road and Infrastructure Projects in Madhya Pradesh

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme