इंदौर : भारत के इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता एथर एनर्जी ने इंदौर में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर कोणार्क लॉन्च किया। एथर के नए ईएल प्लेटफॉर्म पर तैयार कोणार्क को रोजमर्रा की राइड, कम्फर्ट, रेंज, ड्यूरेबिलिटी और आसान ओनरशिप को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। यह S और Z सीरीज में छह वैरिएंट्स में उपलब्ध है और 200 किलोमीटर तक की IDC रेंज देता है।
कोणार्क में 10,000 किलोमीटर का सर्विस इंटरवल है, यानी एक साल या 10,000 किलोमीटर, जो पहले हो, उसके बाद सर्विस की जरूरत होगी। सभी वैरिएंट्स में एथर की पांचवीं पीढ़ी की बेडरॉक बैटरी दी गई है, जिस पर 10 साल या 1 लाख किलोमीटर की वारंटी के साथ वारंटी अवधि के अंत में कम से कम 70% बैटरी हेल्थ की गारंटी मिलती है।
स्कूटर में Advanced Electronic Braking System (AeBS), MagicKey, AutoPop और AirWalk जैसे फीचर्स दिए गए हैं। भारत की सड़कों को ध्यान में रखते हुए इसमें 14-इंच फ्रंट और 12-इंच रियर अलॉय व्हील, 1,352 मिमी व्हीलबेस, दोनों सिरों पर लॉन्ग-ट्रैवल सस्पेंशन, मेटल रियर पैनल और स्टील यूनिबॉडी चेसिस दिया गया है। सीक्वेंशियल गियर-ड्राइव ट्रांसमिशन स्मूथ और लगभग साइलेंट पावर डिलीवरी प्रदान करता है।
एथर एनर्जी के हेड ऑफ मार्केटिंग सौरभ शर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश कंपनी के लिए महत्वपूर्ण बाजार है। कोणार्क के जरिए कंपनी उन ग्राहकों तक इलेक्ट्रिक स्कूटर पहुंचाना चाहती है, जो अब तक खरीदारी को लेकर इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 200 किलोमीटर तक की रेंज, मेटल बॉडी, आरामदायक राइड, फास्ट होम चार्जिंग, 10,000 किलोमीटर का सर्विस इंटरवल और लंबी बैटरी वारंटी जैसे फीचर्स कोणार्क को रोजमर्रा की जरूरतों के अनुरूप बनाते हैं।
Thank you for reading this post!
