इंदौर। इंदौर की गौरवशाली परंपरा का प्रतीक अनंत चतुर्दशी चल समारोह उत्साह, उमंग और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। रातभर चले इस भव्य समारोह में आकर्षक झांकियों और अखाड़ों के शानदार प्रदर्शन ने हजारों दर्शकों का मन मोह लिया। जिला प्रशासन द्वारा गठित झांकी एवं अखाड़ा निर्णायक समितियों ने प्रस्तुतियों के आधार पर श्रेष्ठ झांकियों और अखाड़ों का चयन किया।
कलेक्टर शिवम वर्मा ने सांस्कृतिक एवं धार्मिक उत्सवों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से आकर्षक नगद पुरस्कार देने की घोषणा की। परंपरा के निर्वहन में मिलों के महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए इस वर्ष भी पुरस्कार चयन में केवल मिलों की झांकियों को शामिल किया गया।
झांकी के पुरस्कार
- प्रथम पुरस्कार :- राजकुमार मिल (भगवान विष्णु और असुर मधु-कैटभ युद्ध)
- द्वितीय पुरस्कार :- मालवा मिल (मछली जल की रानी) और हुकुमचंद मिल (भगवान गणेश द्वारा सिंदुरासुर राक्षस का वध)
- तृतीय पुरस्कार :- कल्याण मिल (भारतीय नारी की शक्ति, सामर्थ्य और योगदान) और स्वदेशी मिल (मां जगदंबा द्वारा शुभ और निशुंभ नामक राक्षसों का वध)
- विशेष पुरस्कार :- होप टेक्सटाइल मिल (भगवान शिव की बारात)
अखाड़ों में भी हुआ उत्कृष्ट प्रदर्शन
अखाड़ों की प्रस्तुतियों के लिए निर्णायक समिति ने गतका फरी और दो हाथ की बनेठी विधाओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कारों का चयन किया।
गतका फरी वर्ग
- प्रथम पुरस्कार :- चंन्द्रपाल उस्ताद व्यायामशाला
- द्वितीय पुरस्कार :- ब्रजलाल गुरू व्यायामशाला शंकरगंज
- तृतीय पुरस्कार :- महावीर व्यायामशाला
- विशेष पुरस्कार :- छोगालाल उस्ताद व्यायाम शाला तथा महावर कोली समाज व्यायामशाला महावर नगर
दो हाथ की बनेठी वर्ग
- प्रथम पुरस्कार :- श्री बिंदागुरू व्यायामशाला
- द्वितीय पुरस्कार :- सार्वजनिक रविदास व्यायामशाला
- तृतीय पुरस्कार :- बाबूसिंह उस्ताद व्यायामशाला नादिया नगर
- विशेष पुरस्कार :- स्वर्गीय श्री प्रमोद हार्डिया व्यायामशाला तथा सार्वजनिक अहिरवार समाज चैतन्य व्यायामशाला
महिला वर्ग
- प्रथम पुरस्कार :- श्री रामनाथ गुरू व्यायामशाला
- द्वितीय पुरस्कार :- श्री दास हनुमान व्यायामशाला दास बगीची
- तृतीय पुरस्कार :- पंचमुखी गुरू अखाड़ा हवा बंगला
बालक वर्ग
- प्रथम पुरस्कार :- वीर राजपूत (श्री लोधी पंच व्यायामशाला)
- द्वितीय पुरस्कार :- भूमिक यादव (मार्तण्डराव व्यायामशाला)
- तृतीय पुरस्कार :- शिवांश कलोनिया (गाजी गुरू व्यायामशाला)
- विशेष पुरस्कार :- उदय बोरासी (वीर बजरंग दल व्यायामशाला भागीरथपुरा)
बालिका वर्ग
- प्रथम पुरस्कार :- राशि कुलपारे ( धानुक समाज शस्त्रकला महू नाका)
- द्वितीय पुरस्कार :- परिधि धीमान ( गुरूदास व्यायामशाला जिंसी)
- तृतीय पुरस्कार :- नन्दनी संदीप यादव (सार्वजनिक श्री मस्त बजरंग मंदिर)
जिला प्रशासन देगा नगद पुरस्कार
जिला प्रशासन ने गतका फरी और दो हाथ की बनेठी वर्ग में प्रथम पुरस्कार के रूप में एक-एक लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार 50-50 हजार रुपये, तृतीय पुरस्कार 25-25 हजार रुपये और विशेष पुरस्कार के रूप में 10-10 हजार रुपये देने की घोषणा की है।
वहीं महिला वर्ग में प्रथम पुरस्कार 50 हजार रुपये, द्वितीय 25 हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार 15 हजार रुपये दिया जाएगा। बालक एवं बालिका वर्ग में चयनित सभी प्रतिभागियों को 10-10 हजार रुपये के नगद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
Thank you for reading this post!
